Powered by Blogger.

Followers

Saturday 21 July 2012

गज़ल-कुञ्ज(गज़ल संग्रह)-(ल) बंजर दिल(२) पठारों से हृदय

 
पठारों से हृदय के पथरीले मंज़र देखिये |
दया, करुणा के लिये ये हुए ये बंजर देखिये ||
 
बुलबुलों,मैनाओं ने है विवश समझौता किया -
सोने, चाँदी के बड़े मजबूत पिंजर देखिये ||    
 Q    


पंकजों में छुपे भँवरे, तितलियाँ व्याकुल हुये-
ताल में घुस आये भूखे कई कुंजर देखिये ||

   
मीत बनने के लिये, नाटक रचाने आ गये -
आस्तीनों में छुपाये लोग खंज़र देखिये ||



उठी हैं तूफ़ान लेकर कई पछुवा आँधियाँ-
सभ्यता की छतरियाँ हैं हुई जर्जर देखिये ||
 

वंचना की पूतना है 'प्रेम' को छलने चली -
बजाती मायाविनी माया की झांझर देखिये ||
 
हरे बागों,बगीचों, वन वितानों की कमी से -
बसन्ती मौसम भी लगता, आज पतझर देखिये || 


मुर्झा गये हैं आस्था की क्यारी के ये "प्रसून"
हुए निर्जल भावना के कई निर्झर देखिये ||

 
 

4 comments:

  1. बेहतरीन लेखन सब का सब गज़ल से लेकर जन कविता /गीतों तक होली की रीतों तक।

    ReplyDelete
  2. सुंदर प्रस्तुति...
    दिनांक 04/09/2014 की नयी पुरानी हलचल पर आप की रचना भी लिंक की गयी है...
    हलचल में आप भी सादर आमंत्रित है...
    हलचल में शामिल की गयी सभी रचनाओं पर अपनी प्रतिकृयाएं दें...
    सादर...
    कुलदीप ठाकुर

    ReplyDelete
  3. बहुत ख़ूबसूरत ग़ज़ल....

    ReplyDelete

About This Blog

  © Blogger template Shush by Ourblogtemplates.com 2009

Back to TOP